पुलिस अधीक्षक ने करैरा गोलीकांड में फरार चल रहे एसआई व आरक्षक पर किया इनाम घोषित
शिवपुरी। हत्या के प्रयास के फरार आरोपी एसआई और आरक्षक की गिरफ्तार नहीं हो सकी है। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को 5-5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। एसपी सुनील कुमार ने आरोपी निलंबित उप निरीक्षक राजवीर सिंह गुर्जर निवासी लिठियापुरा जिला मुरैना और निलंबित आरक्षक राघवेन्द्र शुक्ला निवासी 14 बटालियन विस बल ग्वालियर की गिरफ्तारी के लिए पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। दोनों के खिलाफ 2006-07 में गोलीकांड में एक व्यक्ति घायल होने का मामला करैरा थाने में दर्ज है।