प्रेम प्रसंग में फंसाकर किशोरी को लेकर भागा युवक

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रमगढ़ा में रहने वाला मोहरसिंह गाँव की ही 16 वर्षीय किशोरी को प्रेम प्रसंग में फंसाकर बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। सोमवार की रात्रि जब किशोरी घर के बाहर बाहर सोई हुई थी तभी से गायब हो गई। परिजनों ने किशोरी की आसपास तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने मोहरसिंह के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें