जनता ने जनसुनवाई में दिया आवेदन, कार्यवाही की मांग की
करैरा। जनसुनवाई में करैरा तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत दिनारा के पटवारी पर स्थानीय निवासियों ने आवेदन देकर उनकी कार्यप्रणाली के प्रति असंतुष्टता जाहिर करते हुए उन्हेें हटाने की मांग की है। शिकायत करने वालों का आरोप है कि पटवारी ने तालाब हाईवे, श्मशान घाट, गिर्राज मंदिर सहित सरकारी नम्बरों पर तत्काल ही दबंगों को कब्जा करा देता है और प्रशासन उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।
दिनारा ग्राम के 2 दर्जन से अधिक ग्रामवासियो ने जनसुनवाई में एक शिकायत में बताया था कि दिनारा में प्रसिद्ध गिर्राज मन्दिर की सड़क का निर्माण पंचायत द्वारा चल रहा था । लेकिन उस सड़क के बीचो बीच सरोज पत्नी अक्षय दुबे का कब्जा है इस कारण सड़क की सीधे की जगह डूब बाले क्षेत्र में से होकर निकाला जा रहा है। इस अतिक्रमण से पूरी सड़क का नक्शा बिगड़ गया है। सड़क यदि सीधी बनती तो इससे बड़े वाहन श्मशान घाट एवं गिर्राज मंदिर तक आसानी से पहुंचने में समर्थ होते। जहां भवन निर्माण हो रहा है वहा दिनारा वासियो ने स्टे भी लगवाया है लेकिन स्टे के बावजूद काम बेधड़क होना कही न कही पटवारी की संदिग्ध भूमिका की ओर इशारा करता है। दिनारा के कुछ नवयुवकों ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि दिनारा में भाजपा के कुछ नेताओं की मिलीभगत से इस भवन निर्माण को संरक्षण मिला हुआ है। दिनारा वासियो ने सर्वे नम्बर 2855, 2856, 2857 पर जो दिनारा में हाट बाजार के पीछे है वहाँ हो रहे अतिक्रमण पर ध्यान देने की बात कही है एवं जो सीसी रोड डूब इलाके से होकर निकल रही है वह यहां से अतिक्रमण हटाकर सीधे मिश्रा मार्केट में होकर जोड़ने की मांग की है। जिससे सड़क मार्ग से गिर्राज मन्दिर एवं शमशान घाट तक सुगम रास्ता हो सके । दिनारा की आमजनता ने यह भी मांग की है कि पटवारी को जब फोन करते है तो वह फोन में जो नम्बर सेव होते है उसके अलावा कोई नम्बर रिसीव नहीं करता इससे जनता परेशान है। अगर आपातकाल में कही ओलावृष्टि या आगजनी की घटना घटित हो तो पटवारी को आमजन सूचना ही नही दे सकता



