नीरज श्रीवास्तव
भोपाल। शिवपुरी कलेक्टर की गाड़ी के भुगतान पर आपत्ति लगा चुकी आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या को राज्य सरकार ने महीनों बिना काम के में रखने के बाद काम दे दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रभांशु कमल ने हाल ही में अपने अधीनस्त अफसरों के बीच कार्य आवंटन किया है। जिसमें नेहा को पुस्तकाल एवं अभिलेखागार का काम सौंपा है।
नेहा मारव्या तब चर्चा मेंं आई जब शिवपुरी जिला पंचायत सीईओ रहते पिछले साल अगस्त में कलेक्टर की गाड़ी का भुगतान रोक दिया था और शिवपुरी के पत्रकार उनके खिलाफ धरने पर बैठे। हाल ही में उन्हें उप सचिव जीएडी पदस्थ किया गया। इसके बाद जीएडी में कार्य आवंटन में उन्हें पुस्तकालय एवं अभिलेखागार, सुशासन प्रकोष्ठ एवं मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के कार्य सौंपे गए हैं। अभी तक इन शाखाओं का अन्य उप सचिवों के पास अतिरिक्त प्रभार था। नेहा की पदस्थापना को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी एवं मंत्री ने यह कहकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि अफसरों की पदस्थापना मुख्यमंत्री द्वारा की जाती है।
नेहा माहव्या ने शिवपुरी में रहते भी काफी चर्चाओं में रही है चाहे पत्रकारों से विवाद हो या अधीनस्थों के साथ उनकी कार्यशैली






Be First to Comment