
पिछोर। शिवपुरी के पिछोर अनुभाग अंतर्गत खनियाधाना विकासखण्ड के ग्राम पीपलखेडा शासकीय प्राथमिक विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन कार्य को लेकर स्वसहायता समूह को कार्य दिलाने वास्ते एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बावू द्वारा तीस हजार रूप्ये ऐंठे जाने का आरोप स्वसहायता समूह संचालक द्वारा एक लिखित शपथपत्र के माध्यम से लगाया गया। जिसके अनुसार पीपलखेडा निवासी जगभानसिंह पुत्र मथुरीप्रसाद लोधी उम्र 34 साल बजरंगवली स्वसहायता समूह संचालित करता है जिसमें उसकी पत्नी सुनीता लोधी सचिव है। पूर्व में इस समूह द्वारा प्राथमिक विद्यालय पीपलखेडा में मध्यान्ह भोजन वितरण का कार्य किया जाता था। शपथपत्र के माध्यम से बताया गया कि इस समूह द्वारा कार्य सही किये जाने के बावजूद ग्राम के ही सेरे वाली माता स्वसहायता समूह संचालक नीलेश उसकी पत्नी व सुरेश आदिवासी ने मिलकर मिथ्या शिकायत की और लेन देन कर बजरंगवली समूह से कार्य हटाकर सेरेवाली माता समूूह को दे दिया गया। जिस पर से बजरंगवली स्वसहायता समूह द्वारा पुन: कार्य वापस लेने हेतु एसडीएम कार्यालय पिछोर में फरियाद की। जहां तत्कालीन एसडीएम श्री जैन के करीबी कहे जाने वाले बावू अमित जैन ने फरियादी जगभानसिंह लोधी को कुछ रकम के एवज में समूह को वापस मध्यान्ह भोजन वितरण का कार्य दिलाने का आश्वासन दिया। जगभान के अनुसार अमित जैन द्वारा उससे 30 हजार पांच सौ की नगद रकम प्राप्त की परन्तु आज तक ना तो बावू अमित जैन द्वारा रकम वापस लौटाई और ना ही मध्यान्ह भोजन का आदेश दिलवाया। जिसके एवज में शपथपत्र के माध्यम से अमित जैन पर कार्यवाही की मांग फरियादी जगभानसिंह लोधी द्वारा की गई है।
यूं तो जगह जगह मध्यान्ह भोजन में गढवडी के मामले सुनने व देखने को मिलते रहते हैं परन्तु यह भी सत्य है कि जिले में मध्यान्ह भोजन के नाम पर कुछ प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी बेधडक भृष्टाचार कर नियम कानून को धता बताने से भी नहीं चूकते।






Be First to Comment