शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम दिहायला में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी उपासना पुत्री पंजाब सिंह ने मंगलवार को घर पर उस समय फांसी लगा ली जब परिजन खेत पर गए हुए थे। जब परिजन घर लौटकर आए तो उपासना का शव फंदे पर झूलता मिला। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ कि किशोरी ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।











Be First to Comment