शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाठक मोहल्ला पिछोर में रहने वाले अशोक कुमार पुत्र रामनिवास पाठक उम्र 45 वर्ष ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि विगत दिवस उसके ट्रक चालक सुरेन्द्र सिंह बुंदेला पुत्र शंकर बुंदेला निवासी कफार थाना बामौरकलां ट्रक से 133 लीटर डीजल व स्टेफनी तथा डायरी चोरी कर ले गया। ट्रक मालिक की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 406 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।









Be First to Comment