बैराड़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगभग 3300 करोड़ रुपये के विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में हितलाभ वितरण और नगरीय निकायों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया गया। जोकि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होना तय हुआ था मुख्यमंत्री श्री चौहान मिशन नगरोदय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लगभग एक लाख 60 हज़ार से अधिक परिवारों को प्रथम एवं द्वितीय किस्त की राशि लगभग 1602 करोड़ रूपये के वितरण की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिए लगभग 810 करोड़ रूपये की राशि जारी की। मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना फेज-3 में अमृत योजना, स्मार्ट सिटी और निकाय मद के अधोसंरचनात्मक विकास कार्यक्रमों का भूमि-पूजन और शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री अधोसंरचना फेज-3 के अंतर्गत लगभग 500 करोड़ रूपये के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास, नगरीय क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण के लिए 100 करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि जारी की गई मुख्यमंत्री श्री चौहान नगरीय निकायों के पंचवर्षीय विकास के रोडमैप का विमोचन भी मिशन नगरोदय कार्यक्रम दौरान किया गया । लेकिन बैराड़ नगर परिषद में शुक्रवार को मिशन नगरोदय कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां नप बैराड़ पर हितग्राहियों को लाइव कार्यक्रम को सुनाना था लेकिन बिना प्रचार प्रसार के चलते आयोजित कार्यक्रम औपचारिकती में ही सिमट कर रह गया जहां हितग्राहियों को लाइव कार्यक्रम को सुनने से बंचित रखा गया। आपको बता कि नगर परिषद द्वारा आए दिनों शासन की योजनाओं में पलीता लगाने में कोई कसर नही छोड़ी जा रही है यहां तक कि हितग्राहियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी सुनने से भी बंचित रखा जा रहा है कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित देखने को मिले। यहां तक कार्यक्रम को में रखी गई कुर्सियां भी खाली नजर आई जो उन बैठे हुए थे वो भाजपा नेता और नगर परिषद के कर्मचारी बैठे हुए दिखे जबकि नगर की जनता के कोई लोग कार्यक्रम में नहीं दिखे। यह पहला कार्यक्रम नही इससे पहले भी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना कार्यक्रम के दौरान भी यही स्थिचि देखने को मिली थी।




