
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गोवर्धन में एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मनीष पुत्र जगदीश कुशवाह निवासी गोवर्धन शनिवार-शुक्रवार की रात अपने घर के दरवाजे बंद कर रहा था, उसी समय दरवाजे के पीछे से साप ने उसके पैर में काट लिया। मनीष ने परिजनों को सर्पदंश के बारे में बताया जिस पर परिजन उसे झाड़ा-फूंकी के लिए ले गए, जब बात नहीं बनी तो स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए लेकिन तब तक शरीर में जहर फैल चुका था जिससे उसकी मौत हो गई।




