
शिवपुरी, बैराड़ थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमरोदी में एक महिला द्वारा अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस गांव में छापा कार्यवाही करते हुए नंदबाई बंजारा से एक कट्टी में 60 लीटर कच्ची शराब जप्त की जिसकी कीमत 6 हजार रुपये है बैराड़ थाने में आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वालों में नगर निरीक्षक आलोक सिंह भदौरिया, एएसआई हरिओम शर्मा, सलीम तोपो, संजीव कुमार, अरमान खान, सुमित सेंगर, मनीष शामिल थे।








Be First to Comment