
शिवपुरी। भटनावर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार बाइक चालक कप्तान सिंह निवासी सतनवाड़ा सड़क किनारे लगी स्थित दूरी बताने वाले पत्थर से टकरा गया। बाइक की गति तेज होने के कारण हादसा इतना जबर्दस्त था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।





