Press "Enter" to skip to content

जलसंसाधन मंत्री डॉ. मिश्र ने 30 जुलाई को पिछोर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किया स्थल निरीक्षण

सचिन मोदी, खनियांधाना , म. प्र. शासन के जलसंसाधन, जनसंपर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र ने 30 जुलाई 2018 को पिछोर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के संबंध में आयोजित होने वाली आमसभा हेतु छत्रसाल स्टेडियम पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। 
उल्लेखनीय है कि  उर नदी परियोजना का शिलान्यास 30 जुलाई 2018 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस परियोजना की लागत 2600 करोड़ है। यह परियोजना एक वर्ष के अंदर पूर्ण होकर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाएगी। जिससे पिछोर क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा। 
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार रघुवंशी, पूर्व राज्यमंत्री भैया साहब लोधी, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, एसडीएम वी.पी. पाण्डे, पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, वीरेन्द्र रघुवंशी, प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, धैर्यवर्धन शर्मा, अजीत जैन (छोटा), श्रीमती नवप्रभा पटेरिया, विकास पाठक, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू बिरथरे, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, जनपद अध्यक्ष पिछोर लोकपाल लोधी आदि उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!