मुकेश कुमार केवट

गुना। किसान हेल्प लाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राधाकांत व राष्ट्रीय सचिव रेवानंद निकाजू की अनुशंसा पर ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष मुकेश कुमार केवट ने जिला अध्यक्ष के पद पर संदीप मेहरा को नियुक्त किया है। ग्वालियर हाईकमान द्वारा नियुक्ति का पत्र जारी कर दिया गया है। इस पत्र के अनुसार संदीप मेहरा किसान हेल्प लाइन के जिला अध्यक्ष बनाये गए हैं। मजबूत नेतृत्व संदीप मेहरा की पहचान है संदीप मेहरा पूर्व में चांचौडा ब्लॉक के नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी रहे चुके एवं एनएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक भी हैं तथा भारत सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम में भी उन्होंने विशेष योगदान दिया है वहीं संगठन और सत्ता के बीच तालमेल बनाने की भूमिका संदीप मेहरा को निभानी होगी। संदीप मेहरा को मजबूत संगठनात्मक कौशल रखने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। श्री मेहरा को किसान हेल्प लाइन पर प्रसारित नई कृषि तकनीकी एवं जैविक खेती का प्रचार व किसानों के हित में किये जा रहे कार्यो को देखते हुए यह प्रभार सौंपा गया है ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष मुकेश कुमार केवट द्रारा उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस नियुक्ति पर उन्हें डॉ. जवाहरलाल द्विवेदी, डॉ. एचसी पाटनी, जयदीप जैन ग्वालियर, रामगोपाल मेहरा, सतीश सैनी, मोनू मेहरा, सुनीता मेहरा, प्रीति केवट एवं अन्य विभिन्न इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित की है।







Be First to Comment