शिवपुरी। बैराड़ के ग्राम बारौद में लाइट सुधारते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई जिसे आनन-फानन में परिजन बैराड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसका परिक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शिवराज पुत्र लोहरे धाकड़ आज सुबह घर की लाइट गुल हो जाने के कारण मीटर में लगे तारों को लगा रहा था उसी समय शिवराज करंट की चपेट में आ गया और वह करंट लगने से जमीन पर गिर गया। करंट लगने की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो वह उसे बैराड़ लेकर आए, लेकिन उस समय उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बावजूद भी परिजनों को विश्वास नहीं हुआ तो उन्होंने डॉक्टरों से परीक्षण कराया जहां डॉक्टर ने भी उसकी मौत की पुष्टि कर दी।
घर की लाइट सही कर रहे युवक की करंट से मौत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पोहरी के ग्राम अगर्रा में सड़क किनारे मिला जीवित नवजात शिशु, अस्पताल में कराया भर्ती / Shivpuri Newsपोहरी के ग्राम अगर्रा में सड़क किनारे मिला जीवित नवजात शिशु, अस्पताल में कराया भर्ती / Shivpuri News

- पोहरी में 25 लाख की चोरी का 36 घंटे में खुलासा: 50 हजार के इनामी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी, नकदी और बाइक बरामद / Shivpuri News
- 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुईं तो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी, एसपी ऑफिस घेरा / Shivpuri News
- मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित शिवपुरी भ्रमण को लेकर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभावित स्थलों का किया निरीक्षण / Shivpuri News
- थीम रोड पर सड़क हादसा: बाइक सवार 28 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News




Be First to Comment