महिला के सामने अभद्रता करने से रोका तो तीन युवकों ने कुल्हाड़ी से बोला हमला, दो घायल

बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम दुलारा में रहने वाले फूलचंद पुत्र प्रकाश कुशवाह निवासी दुलारा का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले आरोपी अरूण रजक, आकाश, सिंधिया,  शिब्बू रजक ने रंजिशन कुएं पर पानी भर रही महिलाओं के सामने अश्लील गालियां दी जब हमने महिलाओं के सामने गालियां देने से मना किया तो आरोपियों ने धारदार हथियारों से लैस होकर पहले प्रमोद कुशवाह पुत्र बस्या कुशवाह पर कुल्हाड़ी से सिर में हमला किया जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, उसके बाद उन्होंने सुनील कुशवाह के साथ मारपीट की जिससे उसके हाथ व पैर में चोटें आने से घायल हो गए हैं। इसके बाद बीच बचाव करने आए सोनू कुशवाह, महिला गीता कुशवाह के साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद घायलों को परिजन इलाज के लिए बैराड़ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्रमोद व सुनील की हालत गंभीर होने पर इन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया है।

संबंधित खबरें