बैराड़ में उल्टी दस्त के मरीज बढ़े, दूषित पानी पीना बना वजह

फाइल फोटो 

शिवपुरी। दूषित पानी पीने से  बैराड़ तहसील क्षेत्र के गांवों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रसेरा, जरियाखुर्द, अमरोद सहित आसपास अन्य गांवों में उल्टी दस्त के कुछ मरीज जिला मुख्यालय शिवपुरी आए। प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। इसके अलावा अन्य मरीज बैराड़ में ही प्राइवेट क्लीनिकों पर इलाज कराने पहुंच रहे हैं। जरियाखुर्द गांव में परमाल जाटव, रामस्वरूप जाटव की पत्नी सहित अन्य ग्रामीणों को उल्टी दस्त की शिकायत है। इसके अलावा अमरोदी में चार दिन पूर्वशिवसिंह आदिवासी की मौत की खबर है। लेकिन उसकी मौत पुरानी बीमारी के चलते होना बताई जा रही है। वहीं सीएमएचओ डॉ एएल शर्मा का कहना है कि पोहरी बीएमओ को मौके पर भेजा है। कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत मिली।


संबंधित खबरें