
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम पडऱा में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती का गांव के ही रहने वाले ऊदल सिंह गोस्वामी ने बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया और जब युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।




