Press "Enter" to skip to content

कोरोना से बचाव के लिए आमजन को मास्क दे कर रहे जागरूक / Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जागरूक करने पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस द्वारा लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया जा रहा है, साथ-ही साथ मास्क वितरण किए गये।

आज दिनांक को जिले भर में पुलिस द्वारा लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि वह भीड़भाड़ बाले इलाकों में न जाए, एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें, अपने हाथों को बार-बार सेनिटाईज करें, मास्क का आवश्यक रूप से उपयोग करें। साथ ही साथ जो लोग बिना मास्क घूम रहे थे उन्हे निःशुल्क मास्क वितरण करते हुए बताया कि वह मास्क का उपयोग जरूर करें और बगैर मास्क के घरों से बाहर न निकलें। कई जगहों पर दुकानों के सामने सोशल डिस्टेसिंग के गोले बनवाए, लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करने की समझाइस दी एवं उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की गई। फिजिकल चैराहे पर एनसीसी केडेट्स द्वारा लोगों को रोको टोको अभियान में पुलिस का सहयोग किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!