Press "Enter" to skip to content

एक दर्जन से अधिक दूध डेरियों दुकानों के लिए सेंपल / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर में मंगलवार को एसडीएम व फ्रूट इंस्पेक्टर सहित राजस्व अमला ने एक दर्जन किराना स्टोर व दूध डेरियों को कार्रवाई की जद में लेते हुए सैंपल की कार्रवाई की गई। साथ अंचली किरना स्टोरे से एक्सपायर डेट की बिस्किट, चॉकलेट, कोलड्रिंग्स, आईसक्रीम सहित अन्य खाद्य सामग्री जब्त की।

एसडीएम जेपी गुप्ता के अनुसार अंजल किराना स्टोर, पूजा दूध डेयरी, वतन पान वाले, विकास दूध डेयरी, पदम सेठ की दुकान सहित 12 से अधिक किराना व दूध डेरियों से खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई है। खासबात यह है कि एसडीएम द्वारा सैंपलिंग कार्रवाई से पहले ही राजस्व व नगर परिषद सहित फूड इंस्पेक्टर ने दलबल के साथ एक साथ कार्रवाई के लिए नगर में पहुंचे। इससे दुकानदारों को भागने का मौका नहीं मिला और अफसर बड़ी संख्या में खराब सामग्री जब्त करने में सफल हुए। एसडीएम ने दुकानदारों को चेतावनी के साथ उपभोक्ताओं से कहा है कि है खाद्य सामग्री पर हमेशा उत्पादन तिथि देखकर ही लें। एक्सपायर होने पर सूचना करें साथ ही ऐसी सामग्री न खरीदे। इससे स्वास्थ्य खाराब होने से बचा जा सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!