PM मोदी को BJP प्रवक्ता ने बताया भगवान विष्णु का 11 वां अवतार, कांग्रेस ने बताया देवताओं का अपमान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाजपा के एक प्रवक्ता ने भगवान विष्णु का 11 वां अवतार बता डाला। विपक्ष कांग्रेस ने इस पर हमला बोलते हुए इसे देवताओं का अपमान बताया है।
दरअसल महाराष्ट, भाजपा प्रवक्ता अवधूत वाघ ने ट्वीट किया, ‘सम्मानीय प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी भगवान विष्णु का ग्यारहवां अवतार हैं। उन्होंने कहा, ‘देश का सौभाग्य है कि हमें मोदी में भगवान जैसा नेता मिला।
भाजपा के प्रवक्ता अवधूत वाघ द्वारा ट्वीट कर पीएम मोदी को विष्णु का अवतार बताने के बाद विपक्ष और सोशल मीडिया पर इस बयान से नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस ने इस बयान को देवताओं का अपमान करार दिया। 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने वाघ पर हमला करते हुए कहा कि यह देवताओं का अपमान है। उन्होंने कहा, ‘यह (वाघ द्वारा) खोयी गयी राजनीतिक जमीन हासिल करने की कोशिश भी है. मुझे नहीं लगता कि इस टिप्पणी को ज्यादा महत्व देने की जरुरत है।लोंधे ने कहा कि यह टिप्पणी सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के अंदर ‘संस्कृति के निम्नस्तर की झलक है।

संबंधित खबरें