Press "Enter" to skip to content

11 सब इस्पेक्टर को कार्यवाहक टीआई बनाया / Shivpuri News

शिवपुरी|मुख्यालय से एसआई की पदोन्नति सूची जारी हो गई है। जिले में 11 एसआई को कार्यवाहक नगर निरीक्षक बन गए हैं। इसी के साथ जिले के दो पुलिस थानों में फेरबदल हुआ है। बदरवास में पदस्थ एसआई उमेश उपाध्याय, एसआई बृजमोहन कुशवाह, मायापुर थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर, एसआई मनीष चौहान, एसआई पूरन शर्मा, एसआई रवि गुप्ता, एसआई सुरेश बाबू शर्मा, एसआई सीमा यादव, एसआई इला टंडन और एसआई फूल सिंह दादौरिया की पदोन्नति के बाद अब कार्यवाहक नगर निरीक्षक बन गए हैंं। दीप्ति तोमर के गुना तबादले के चलते सुरवाया थाने की कमान एसआई अंकित उपाध्याय को दी है। अंकित के जाने से फिजीकल थाने की जिम्मेदारी कोतवाली में पदस्थ एसआई कृपाल सिंह को दे दी है। वहीं मायापुर थाना में सुरेश बाबू को थाना प्रभारी बनाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!