
कोलारस। कोलारस थाने की लुकवासा पुलिस चौकी ने अवैध रेत परिवहन मामले में मालिक व चालक के खिलाफ रेत चोरी का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान लुकवासा कस्बे से रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। आनंदपुर घाट से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करके लाए थे। पुलिस ने चालक चालक देवेंद्र 28 पुत्र छतरसिंह जाटव निवासी उकावल और मालिक मालिक खलक सिंह पुत्र जगराम जाटव के खिलाफ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।




