Press "Enter" to skip to content

कोरोना और टीबी के लक्षण एक समान हैं, इसलिए जरूरी है जांच / Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की
अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 2025 तक टीबी
उन्मूलन के लिए कदम बढ़ाते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी हारेगा, देश
जीतेगा में जन आंदोलन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम
में सीएमएचओ ने कहा कि कोरोना और टीबी के लक्षण एक समान होते हैं, इसलिये
पीड़ित मरीज दोनों बीमारियों को पता करने के लिये जांचे अवश्य करावें।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच कर्मचारियों को कलेक्टर एवं
पुलिस अधीक्षक द्धारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वीर
तात्याटोपे समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह
चंदेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचपी वर्मा, मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एएल शर्मा एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ.
आशीष व्यास, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मचारी, पीपीएसए, एनजीओ
कार्यकर्ताओं, वालेंटियर्स एवं आमजन उपस्थित थे।

मुख्य
चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एएल शर्मा ने बताया कि विश्व क्षय दिवस
मनाए जाने के पीछे मुख्य उददेश्य यह है कि हम खांसते और छींकते समय मुंह पर
रूमाल रखें। बीड़ी, सिगरेट, गुटका और तम्बाकू इत्यादि का सेवन नहीं करें,
तभी हम इस जानलेवा संक्रामक बीमारी और कोरोना जैसी महामारी से बच सकते है।
कोरोना और टीबी के लक्षण एक समान होते हैं, इसलिये पीड़ित मरीज दोनों
बीमारियों को पता करने के लिये जांचे अवश्य करावें। डॉ. शर्मा ने बताया कि
जांच, उपचार, परामर्श तो पूर्णतः निःशुल्क है साथ-साथ निश्चय पोषण योजना के
अंतर्गत टीबी के मरीज को उपचार दिये जाने तक 500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक
सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे मरीज के खाते में पहुंचाई जाती है। इस
मौके पर जिला क्षय अधिकारी डॉ. आशीष व्यास ने बताया कि शिवपुरी जिले में
टीबी मरीजों की जांच हेतु 17 माइक्रोस्कोपी सेंटर बनाए गये हैं तथा जिले
में ड्रग रेजिस्टेंट टीबी की जांच हेतु सीबीनेट मशीन जिला क्षय केंद्र में
वर्ष 2016 से कार्यरत है। इस पर 12 हजार से अधिक जांचें की जा चुकी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!