शिवपुरी। पिछोर विधानसभा क्षेत्र के खनियांधाना क्षेत्र में भाजपा नेता एवं पिछोर से टिकट के प्रबल दावेदार प्रीतम सिंह लोधी के खिलाफ सोशल साइट्स पर दुष्प्रचार करने वाला पर्चा शेयर करने के मामले में श्री लोधी ने खनियांधाना के तीन युवक सैय्यद फिरोज अली, सतेन्द्र सिंह चौहान और बलराम पाल के खिलाफ शिकायती आवेदन देकर मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने उक्त शिकायती आवेदन की जांच शुरू कर दी है और उक्त शिकायत को सायबर सेल को भेज दिया है। पीडि़त प्रीतम लोधी ने अपनी शिकायती आवेदन में उल्लेख किया है कि एक दिव्यांग आदिवासी युवक को ढाल बनाकर उन पर चांटा मारने का झूठा आरोप लगाते हुए पर्चे छपवाकर वोट न देने की अपील की गई है और उक्त पर्चे के माध्यम से उनके खिलाफ झूठा प्रचार प्रसार किया जा रहा है और यह पूरा षड्यंत्र उनके खिलाफ खनियांधाना निवासी बलराम पाल, सैय्यद फिरोज अली और सतेन्द्र सिंह चौहान निवासी ओडी ने रचा है और उन्होंने ही यह पर्चा छपवाकर फेसबुक पर डाला है। यह तीनों व्यक्ति उनके खिलाफ कई दिनों से अशोभानीय अभद्र भाषा का इस्तेमाल फेसबुक और वाट्सऐप ग्रुप पर कर रहे हैं। यह कृत्य आचार संहिता का उल्लंघन होने के साथ-साथ मेरे खिलाफ षड्यंत्र है। इसलिए मामले में उक्त तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इस पूरे मामले में टीआई प्रदीप वाल्टर का कहना है कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है वहीं सायबर सेल को भी उक्त शिकायती की प्रति सौंप दी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा नेता लोधी ने की दुष्प्रचार करने वाले तीन युवकों की शिकायत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 13 माह की बच्ची की मौत, समय पर ब्लड नहीं मिलने के आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, सुखदेव हॉस्पिटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग, डॉ शिखा जैन पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri News
- वनकर्मियों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां और अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri Newsपत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri News

- शिवपुरी में दो पुलिसकर्मियों समेत 6 पर FIR, युवक के सिर में बीयर की बोतल मारने के आरोप / Shivpuri News




Be First to Comment