
जबलपुर। जस्टिस संजय कुमार सेठ को मप्र हाई कोर्ट का 24 वां चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। जस्टिस सेठ जबलपुर हाईकोर्ट में सबसे सीनियर जज हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हो गया है और अब वे जल्द ही राजभवन में शपथ लेंगे। वे 9 जून 2019 को रिटायर होंगे। यहां बता देें कि एमपी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है। इसके बाद से यह पद खाली था इस बीच वरिष्ठता के चलते जस्टिस सेठ को कार्यकारी चीफ जस्टिस बनाया गया था लेकिन अब उन्हें विधिवत चीफ जस्टिस बनाए जाने का नोटिफिकेशन जारी हो गया है।
जानें कौन है एसके सेठ
एमपी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनने वाले संजय कुमार सेठ का जन्म 10 जून 1957 को हुआ, उन्होंने अपनी वकालत 1981 में शुरू की वे मध्यप्रदेश के एडीशनल एडवोकेट जनरल भी रहे हैं। वे 21 मार्च 2003 को एमपी हाईकोर्ट में जज बने, स्थायी जज के रूप में वे 19 जनवरी 2004 से काम कर रहे हैं। वर्तमान में वे एमपी हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत हैं।






Be First to Comment