
शिवपुरी। न्यायालय जेएमएफसी पिछोर ने छेड़छाड़ के आरोपी भीम परिहार एक साल का कारावास और एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन के अनुसार 4 जुलाई 2016 की सुबह 8 बजे फरियादी महिला कुएं पर पानी भरने अकेली गई थी। तभी कुएं पर नहा रहे युवक भीम परिहार ने छेड़छाड़ कर दी। चिल्लाने पर ससुर व पति आ गए तो आरोपी भाग गया। भौंती थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया। साक्ष्य व तर्कों के आधार पर न्यायालय ने फैसला सुनाया है।






Be First to Comment