
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली नबाव साहब रोड पर रहने वाली एक किशोरी अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के अनुसार नबाव साहब रोड पर रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 29 मार्च को अपने घर से शाम के समय कहीं चली गई। जब परिजनों को किशोरी घर पर नहीं दिखी तो आसपास तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन कोतवाली आए और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।




