
शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के जुंगीपुरा रोड पर बीती रात्रि बाइक गाय से टकरा गई जिससे एक युवक ठाकुर दास परिहार की मौत हो गई जबकि बाइक चालक सतेन्द्र लोधी, वीर सिंह और जितेन्द्र केवट गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाइक की टक्कर से गाय की भी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक सतेन्द्र के खिलाफ भादवि की धारा 304ए का मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी फूल सिंह परिहार ने बताया कि उसका भाई मृतक ठाकुर दास परिहार पुत्र बाबूलाल परिहार अपने दोस्त सतेन्द्र, वीर सिंह और जितेन्द्र के साथ बाइक से पिछोर आ रहा था। बाइक क्रमांक यूपी 94 ई 6249 सड़क पर बैठी गाय से टकरा गई जिससे चारों युवक घायल हो गए और घायल अवस्था में चारों सड़क पर पड़े रहे। लोगों को सुबह हादसे की खबर मिली, लेकिन तब तक ठाकुर दास परिहार की मौत हो गई और शेष तीन घायलों को इलाज के लिए पिछोर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।






Be First to Comment