
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर बैठक सम्पन्न
नरवर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आगमन दिनांक 24 नवंबर 2018 को नरवर में होगा जिसकी तैयारियां को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ठाकुर हुकम सिंह भाटी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं चेयरमैन मंडी समिति हरियाणा सरकार, लक्ष्मण सिंह यादव चेयरमैन लोकसभा निगरानी समिति गुरुग्राम हरियाणा तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी के आतिथ्य में बैठक नरवर में संपन्न हुई जिसमें नरवर मंडल सतनवाड़ा और विधान सभा में निवास करने वाले कार्यकर्ताओं उपस्थित हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि मैंने 170 विधानसभा में जन आशीर्वाद के माध्यम प्रत्यक्ष रूप से पहुंचा और मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश में गुजरात की तरह चौथी बार सरकार बनेगी यह हम कार्यकर्ताओं का सौभाग्य की राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे बीच मार्गदर्शन देने आ रहे हैं सभी कार्यकर्ता देश के प्रखर वक्ता राष्ट्रवाद के पुरोधा अमित शाह जी के कार्यक्रम में पूरे प्राण प्राण से जुट जाएं और नरवर में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में होने वाली विशाल आमसभा को सफल बनाने के लिए जिले की सभी मतदान केंद्रों से कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे यह सुनिश्चित करें बैठक में राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुग जी ने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से संबंधित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के दौरे की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सौपी गयी आम सभा को सफल बनाने हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र से कार्यकर्ता इस आमसभा में पहुंचे यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी निर्धारित की गई बैठक के उपरांत श्री भाटी,श्री लक्मन यादव,रणवीर सिंह रावत सुशील रघुवंशी मनोज माहेश्वरी आदि ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। इस बैठक में ओमी जैन डॉ राकेश राठौर भानसिंह नरवरिया देवेंद्र शर्मा शब्बीर खान बीके गुप्ता जयप्रकाश सोनी चंदू जैन,गगन खटीक,दीपक त्रिपाठी विधानसभा प्रवासी,जगदीश रावत,मुरारी लाल धाकड़,बल्लो जैन,बसर अली, सुरेन्द्र परिहार, जय कुमार जैन, भोला पांडेय, फिरोज खान, मुकेश चौहान, शशि कबीर राजू धानुक, संजय शर्मा, शुकुमार जैन नत्थू शर्मा, रामलखन कुशवाह, कुंजबिहारी राठौर आदि उपस्तिथ हुए।
विकास के लिए राजकुमार को अशीर्वाद दें: रणवीर रावत

करैरा के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक के साथ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर भाजपा सरकार की योजनाओं को बताकर विकास के नाम पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक के समर्थन आशीर्वाद रूपी मत मांगें और कहा कि करैरा के विकास के लिए राजकुमार इसबार अपना आशीर्वाद प्रदान करें। कालीपहाड़ी, खड़पुरा, खिरिया, पुनावली, दरगवां, दबरा दिनारा, नेहरिया, चंदावरा, सेंवढ़ी, आवास, अलगी, अम्बारो, थनरा आदि गांवों में संपर्क किया।




