
शिवपुरी| माधव नेशनल पार्क के अंदर बलारपुर के जंगल में मंगलवार की शाम को अचानक आग लग गई। रात से लेकर बुधवार को दिन भर आग बुझाने का सिलसिला जारी रहा। यह आग तीन से साढ़े किमी क्षेत्र में फैलने की बात सामने आ रही है। नेशनल पार्क का स्टाफ और नपा शिवपुरी की दमकल बुलवाकर आग पर देर शाम काबू पा लिया गया।






Be First to Comment