
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत सिंहनिवास में कुएं से पानी भरकर लौट रही महिला की मां-बेटी ने मिलकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ने बताया कि बीते रोज वह कुएं से पानी भरकर लौट रही थी तभी कमलेश बाई व उसकी लड़की मोनिका जाटव ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौंज करने लगी। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से मारपीट कर दी जिसे शरीर में चोटें आई। घटना के बाद महिला थाने गई और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।




