
शिवपुरी-
समाजसेवी संस्था जेसीआई शिवपुरी किरण संस्था द्वारा आगामी 4 अप्रैल रविवार
को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक स्थानीय मध्य देशीय अग्रवाल धर्मशाला में
नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हमारे
मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद बाजपाई एसडीएम शिवपुरी सहित जिला चिकित्सालय
शिवपुरी के सुप्रसिद्ध डॉक्टर, मेडिसिन स्पेशलिस्ट एवं डायबिटीज विशेषक
डॉक्टर रितेश यादव एवं जिला चिकित्सालय शिवपुरी की सुप्रसिद्ध महिला डॉक्टर
(ई.एन.टी.)नाक कान गला विशेषज्ञ डॉक्टर मेगा प्रभाकर, डेंटल स्पेशलिस्ट
पुनीत श्रीवास्तव, गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर कविता गर्ग एवं होम्योपैथी डॉक्टर
निशा गोयल, विशेषक (सफेद काले चि_े घुटनों का दर्द बवासीर गठिया बाय)
द्वारा आयोजित किया जा रहा है। डॉक्टरों द्वारा चेकअप कर दवाइयां भी संस्था
द्वारा नि:शुल्क वितरण किया जावेगा, हमारा सभी मरीजों से विशेष अनुरोध है
कि समय पर आकर सुबह 9 बजे धर्मशाला पर पहुंचकर डॉक्टरों द्वारा दी जाने
वाली सेवा का भरपूर लाभ उठाएं।






Be First to Comment