
बदरवास।बदरवास जनपद अंतर्गत आने बाले ग्राम खतोरा में किसानों ने शिवपुरी अशोकनगर हाइवे पर जाम लगा दिया किसानों का कहना था कि हम सुवह से मंडी में अपने अनाज की मंडी करवाने आये थे लेकिन व्यापारियों ने मंडी में आकर आनाज खरीदना उचित नहीं समझा जिसके चलते किसानों ने रोड जाम कर दिया और शिवराज सरकार को कोसने लगे ओर व्यापारियों के लेशन्स निरस्त करने की नारे लगाने लगे यदि व्यापारी के पास लेशन्स है तो उसे मंडी में अनाज खरीदने आना चाहिए एक घंटे के रोड जाम उपरांत इंदार थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे ओर उन्होंने किसानों को समझाया ओर कहा कि आप यह से चक्काजाम हटाओ ओर सब लोग मंडी में चलो हम व्यापारियों को बोलवाकर आपकी मंडी करवाते हैं। जब जाकर किसानों ने अपने अपने अनाज से भरे ट्रैक्टर रोड से हटाकर मंडी प्रगाढ़ में लेकर गए। किसानों ने आरोप लगाया कि व्यापारियों के लेशन्स रद्द करो यह मंडी में अनाज ख़रीदने के लिए नही जाते है।
क्या कहते है अधिकारी
हमे सूचना मिली कि किसानों ने शिवपुरी अशोकनगर हाइवे खतोरा में मंडी न होने के कारण जाम लगाया है हमने तत्काल खतोरा आकर जाम हटवाया ओर किसानों को समझाया कि जाम लगाना गलत है आप एस डी एम या मंडी सचिव से इस बारे में शिकायत कीजिए ।
राजेंद्र शर्मा
थाना प्रभारी इंदार






Be First to Comment