Press "Enter" to skip to content

बजरंग दल का शौर्य दिवस कल, होगी धर्मसभा और निकलेगी भगवा यात्रा

बजरंग दल का शौर्य दिवस कल, होगी धर्मसभा और निकलेगी भगवा यात्रा

शिवपुरी ||   विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शिवपुरी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदुओं के शौर्य  की गाथा 6 दिसंबर के उपलक्ष्य में विशाल धर्म सभा और  हनुमान चालीसा अनुष्ठान का आयोजन खेड़ापति मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। बजरंग दल के विभाग संयोजक नरेश ओझा विनोद पुरी, उपेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिसंबर हिंदू समाज को सम्मान और शौर्य को याद करने का दिन है भगवान राम जी की कृपा से शीघ्र भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा और उसी के क्रम में पूरे देश भर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं साथ ही बजरंग दल का वार्षिक शौर्य दिवस के उपलक्ष में खेड़ापति मंदिर प्रांगण में एक भव्य धर्म सभा हनुमान चालीसा अनुष्ठान के बाद विशाल भगवा यात्रा आयोजित की जा रही है जो खेड़ापति मंदिर से प्रारंभ होकर काली माता मंदिर सुभाष चौक होते हुए गुरुद्वारा चौराहा से राजेश्वरी रोड होते हुए अस्पताल चौराहा कोट रोड होते हुए माधव चौक चौराहा से कमला गंज होते हुए गांधी पार्क मैदान में महा आरती के साथ समापन होगा संपूर्ण सकल हिंदू समाज और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ता अधिक से अधिक  अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!