शिवपुरी। पिछोर पुलिस ने विगत माह मेडीकल कराने के दौरान महिला पुलिस अधिकारी के अभिरक्षा से फरार हुए दुष्कर्म के आरोपी कल्याण उर्फ कल्ला लोधी निवासी पायगा को ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी 23 अक्टूबर 2018 को पुलिस को चकमा देकर भाग गया था और उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी और गत दिवस एसआई पूनम कटारे को आरोपी ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मिल गया जो ग्वालियर से दिल्ली जाने की फिराक में था। खास बात यह है कि आरोपी एसआई पूनम कटारे की अभिरक्षा से ही फरार हुआ था और इसके बाद से ही वह लाईन अटेच चल रही थी।
पुलिस कस्टडी से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News





Be First to Comment