Press "Enter" to skip to content

दो साल बाद चुने पदाधिकारी रुक्मिणी और रजनी को महिला जैन मिलन की जिम्मेदारी / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जैन मिलन के अंतर्गत पीड़ित मानवता की सेवा
कार्य करने वाली संस्था जैन मिलन और महिला जैन मिलन के पदाधिकारियों का
चुनाव यूं तो साल भर पहले होना था, लेकिन कोरोना के चलते नए पदाधिकारियों
का मिलना नहीं हो पाया और चुनाव नहीं हो सके। ऐसे में 2 साल बाद नए
पदाधिकारी चुने गए। जिसमें महिला अध्यक्ष पद पर रजनी जैन और सचिव पद पर
रुकमणी जैन को चुना गया।

खास बात यह रही कि इस
दौरान जैन मिलन शाखा के भी चुनाव हुए जिसमें अध्यक्ष पद की कमान वीर
नरेंद्र जैन फोटोग्राफर और सचिव पद की कमान वीर केपी जैन रामगढ़ को दी गई।
इस आयोजन के दौरान संस्था के नियम और कानून की जानकारी शाखा अध्यक्ष वीर
रविंद्र जैन देदखुर द्वारा दी गई। जबकि अध्यक्ष मंत्री के दायित्व निर्वहन
की जानकारी संस्था सचिव अरविंद जैन डायनेमिक द्वारा दी गई।

आयोजन
के दौरान क्षेत्रीय और केंद्रीय पदाधिकारियों में वीर मुकेश जैन, वीर
मुकेश खरई, वीर प्रमोद जैन, वीर भानु जैन,वीर सुरेश मामा, वीर हरिओम
जैन,वीर राजेश सिंघल सहित कई वीर वीरांगनाओं की उपस्थिति रही। इस दौरान कई
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए
गए। कार्यक्रम के अंत में वात्सल्य भोज का आयोजन कार्यक्रम स्थल पीली कोठी
फार्म हाउस पर किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!