शिवपुरी।यातायात पुलिस ने स्कूली ऑटो पर कार्यवाही कर चार ऑटो को जप्त किआ है खास बात देखने को इस कर्यवाही मैं यह मिली कि बच्चों को ठूस ठूस कर भर रखा था
बच्चो के घरवाले क्या कहते है,जब पुलिस अपने बाहन से उन्हें छोड़ने गयी
बच्चों को छोड़ने जब अपने वाहन से यातायात कर्मी उनके घर पहुंचे तो अभिभावकों से कहा कि इतनी ज्यादा संख्या में बच्चों को वह ऑटो में बिठाकर स्कूल क्यों भेजते हैं ।किसी दिन हादसा हो गया तो जिम्मेदार कौन होगा। इस पर अभिभावक बोले कि उन्हें मजबूरी में स्कूल भेजने के लिए ऑटो से बच्चों को भेजना पड़ता है। क्योंकि इतने कम रुपए में स्कूली बस बच्चों को नहीं ले जाती और मजबूरी में बच्चों को ऑटो से भेजते है।ऑटो चालक भी शुरुआत में तो कहते हैं कि वह 4 से 6 बच्चों को ऑटो में बिठा कर लाएंगे ले जाएंगे, लेकिन धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ाकर दोगुनी कर देते हैं।
पीछे तक बच्चे लटके थे
मुख्य चौराहे पर हम जब वाहनों की निगरानी कर रहे थे तभी सामने से आते हुए ऑटो दिखा। जिसमें पीछे तक बच्चे लटके हुए थे और बच्चों को ऐसे बैठा रखा था जैसे समान लटकाया जाता है। यह देख कर बहुत बुरा लगा और बच्चों को ऑटो से उतारकर हमने उन्हें घर भिजवाया और फिर इन वाहनों को जब्त किया। वाहनों में 48 बच्चे सवार थे इसलिए इन ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है
रणवीर सिंह यादव, यातायात प्रभारी





Be First to Comment