दतिया।डिवाइडर से टकराई कार हुई जोरदार टक्कर तीन युवक कार के अंदर फंसे तीनों गंभीर रूप से घायल डायल हंड्रेड कर्मचारियों ने निकाला बाहर, पहुंचाया अस्पताल ,तीनों ग्वालियर रेफर
जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्टाफ नर्स रिहाना के यहां उनकी बेटी के सगाई समारोह में आए हुए संबंधियों की कार ठंडी सड़क स्थित क्रमांक 2 स्कूल के सामने बने डिवाइडर से टकरा गई जिसमें रिहाना का पुत्र जैदी अली एवं अन्य दो रिश्तेदारों के पुत्र सैफ खान पुत्र पप्पू खान उम्र 20 वर्ष निवासी बांदा तथा असर खान उम्र 30 वर्ष निवासी बांदा बुरी तरीके से कार के अंदर फस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए
सूचना मिलते ही डायल हंड्रेड में तैनात पायलट राम कुमार श्रीवास्तव एवं आरक्षक घनश्याम अहिरवार तत्काल मौके पर पहुंचे और फंसे हुए तीनों लड़कों को कार से बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय दतिया पहुंचाया जहां से उन्हें हालत गंभीर होने के कारण ग्वालियर रेफर कर दिया गया






Be First to Comment