Press "Enter" to skip to content

किसानों का कर्ज माफ करने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जताया आभार

शिवपुरी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के किसानों से वादा किया था कि हम सरकार में आने के 10 दिन के अंदर किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ कर देंगे। आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ लेने के 1 घंटे के अंदर उन किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ कर दिया। सरकार द्वारा लिया गया निर्णय किसानों के हित में है और माननीय राहुल गांधी जी माननीय सिंधिया जी और माननीय कमलनाथ जी का हम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से और जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह जानकारी राकेश जैन आमोल सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ने दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!