Press "Enter" to skip to content

अबैध हथियार तस्करी 9 पिस्टल एवं कारतूस सहित तीन आरोपी पकड़े

शिवपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध हथियार तस्कर, 9 पिस्टल व कारतूसों के साथ गिरफ्तार

शिवपुरी।ख़बर जिले के देहात थाने से आ रही है।जहाँ तीन ब्यक्तियों को 9 पिस्टल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अंशुमान यादव जी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तीन व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ ईदगाह शिवपुरी में विक्रय करने के लिए आने वाले हैं उक्त सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को सूचना से अवगत कराया एवं कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया । जिस पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एसडीओपी शिवपुरी श्री सुरेश चंद्र दोहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात परि. डी.एस.पी. कीर्ति बघेल को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर तत्काल कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया । सूचना पर से थाना प्रभारी देहात कीर्ति बघेल के नेत्रत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें उनि कृपाल सिंह राठौर,उनि अमित चतुर्वेदी, उनि पुनीत वाजपेई, प्रआर. अमृतलाल, आर. रघुवीर, आर.राहुल, आर. नरेश यादव और आर. भूपेंद्र रहे। उक्त टीम को तैयार कर मौके पर रवाना किया जहाँ टीम द्वारा तलैया मोहल्ला के सामने ईदगाह पर घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों को पकड़कर नाम पता पूछा जिन्होंने अपने नाम देवराम पुत्र मक्खन सिंह मिगवाल उम्र 50 साल निवासी ग्राम उमेठी थाना वरला जिला बड़वानी,धर्मेंद्र पुत्र हरगोविंद धानुक उम्र 40 साल निवासी तलैया मोहल्ला शिवपुरी, अरुण पुत्र स्व. कमलेश शर्मा उम्र 30 साल निवासी जवाहर कॉलोनी शिवपुरी का होना बताया। जिनकी तलाशी लेने पर देवराम के कब्जे से 04 पिस्टल, धर्मेंद्र के कब्जे से 03 पिस्टल व 6 जिंदा कारतूस, अरुण शर्मा के कब्जे से 02 पिस्टल बरामद कर थाना देहात में अपराध क्रमांक 307/18 धारा 25,27,25(1)क,क आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उक्त सराहनीय कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!