कलेक्टर नही रही उपस्थित,अधिकारी चलाते रहे मोबाइल
शिवपुरी।आचार संहिता खत्म होने के बाद जनसुनवाई एक बार फिर से शुरू हो गई, लेकिन जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देने आए कई आवेदक निराश होकर लौटे क्योंकि कलेक्टर जनसुनवाई में मौजूद नहीं थी, जिसके नतीजे में पहले आवेदन दे चुके आवेदक अपने आवेदनों पर होने वाली कार्रवाई को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे लेकिन कलेक्टर शिल्पा गुप्ता के मौजूद न होने से कई लोग बिना आवेदन दिए ही वापस लौट आए। लोगों का कहना था कि जनसुनवाई को भी अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और इसमें भी लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीण, विकास, अशोक, चतुरा, ईश्वरदे का कहना था कि वह किराया खर्च कर अपने अपने आवेदन देने आए थे लेकिन जनसुनवाई में कलेक्टर ही मौजूद नहीं थी ऐसे में उनके पुराने आवेदनों पर क्या कार्रवाई हुई इसके बारे में भी वे जानना चाहते थे लेकिन यहां मौजूद अधिकारियों के द्वारा उन्हें कोई जबाव तक नहीं दिया गया।
मोबाइल में बिजी मिले जिम्मेदार
जिन जिम्मेदारों के कंधों पर जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों के आवेदन लेकर उन पर कार्रवाई करना चाहिए वे जिम्मेदार कलेक्टर की गैर मौजूदगी में मोबाइल पर बिजी नजर आए। कोई फोन से बात कर रहा था तो कोई सोसल साइट चला रहा था तो कोई मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त थे। आवेदन देने आए आवेदक रामस्वरूप व होतम का कहना है कि अधिकारी लोगों की समस्या सुनने की वजाय मोबाइल पर ज्यादा बिजी रहते हैं।
नहीं थी जनसुनवाई की खबर कम आवेदक आए आवेदन देने
जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद से जनसुनवाई बंद थी आज से जनसुनवाई फिर से शुरू हो गई हैं इसकी जानकारी अधिकतर आवेदकों को नहीं थी जिसके चलते कई लोग आज आवेदन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे ही नहीं। लोगों का कहना था कि लोग अपनी अपनी समस्यों को लेकर कई दिनों से परेशान थे ऐसे में जनसुनवाई में वह आवेदन देकर अपनी समस्या से प्रशासन को अवगत करा देते हैं ऐसे में प्रशासन को इसका प्रचार प्रसार करना चाहिए था जिससे आवेदक आवेदन देन आ सकते।




