Press "Enter" to skip to content

एकराय होकर युवक पर हमला : दुनाली बन्दूक से चलाई गोली

युवक के बाएं हाथ में लगे छर्रे, घायल युवक का इलाज जारी, चार लोगों पर घटना को अंजाम देना का आरोप

दतिया।  चिरूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लरायटा में दोपहर के 3:30 बजे चार युवकों ने एक राय होकर भैंस चरा कर आ रहे युवक पर हमला बोल दिया और उसकी लाठी डंडों से मारपीट कर दी एवं दुनाली बंदूक से फायर किया जिससे बंदूक की नली से निकली गोली के छर्रे दाएं हाथ में जा लगने से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगने पर घायल युवक को डायल हंड्रेड के जरिए जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना में बताया जा रहा है कि उक्त घटना को चार युवकों ने ग्राम के ही चार लोगों ने अंजाम दिया है।  जिसमें घायल युवक दीपक यादव ने गांव के ही बृजेश यादव, सुखवीर यादव, महावीर यादव एवं जानकी यादव पर गोली चलाने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित घायल व्यक्ति ने बताया कि जब बहे खेत से भैंसे चरा कर घर की तरफ आ रहा था तभी जानकी, महावीर, सुखबीर बृजेंद्र यादव आ गए उन्होंने दीपक यादव को घेर लिया और लाठी से मारपीट कर दी महावीर यादव ने सिर में लाठी मारी एवं ब्रजेन्द्र सिंह यादव न दुनाली से फायर किया, जिसके छर्रे दाएं हाथ  में लगे। जानकी यादव ने दहशत फैलाने के लिए दुनाली बंदूक से चार हवाई फायर किए। घटना के पश्चात घायल युवक को जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है। घटना की जांच में चिरूला थाना पुलिस जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!