दुकान संचालक ने बताया हाल कर बच्चे से करवाई चोरी
दतिया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दिनारा रोड रेलवे ब्रिज के नीचे स्थापित अंगद मोबाइल शॉप पर अज्ञात चोरों ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात में
पीछे से दुकान की दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने दुकान की पीछे वाले हिस्से को तोड़कर एक हॉल किया ओर इसमे किसी बच्चे चोर को दुकाम के अंदर प्रवेश करवाया। इस चोरी की घटना में दुकान संचालक का 1 लाख के लगभग माल चोरी किया गया है। दुकान संचालक द्वारा बताया जा रहा है कि चोरों ने दिबार में हॉल कर किसी बच्चे से दुकान के अंदर प्रवेश करवाया और उसी से दुकान में रखे सादा मोबाइल और 3 एंड्राइड मोबाइल सहित 50 मोबाइलं, एक लैपटॉप और 20 हजार के लगभग की नगदी चोरी कर ले गए। इस घटना में अज्ञात चोरों के साथ साथ नाबालिक चोर भी साथ रहा होगा जिससे यह घटना घटित हो सकी। दुकान संचालक अंगद यादव ने इस घटना का विवरण पुलिस एवं प्रेस को दिया और बताया कि जब मैं सुबह दुकान खोली तो मुझे दुकान की स्थिति एकदम बिगड़ी दिखाई दी और जब अंदर प्रवेश किया तो एक दीवार में छेद था ओर दुकान से मोबाइल, लेपटॉप एवं रुपये गायब थे। अज्ञात चोर के अंदर प्रवेश किया और चोर के टेबल पर पैर के निशान थे। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
उनका कहना है यहां 4 साल से दुकान संचालित कर रहा हूं और अभी तक इस क्षेत्र में चोरी की वारदात नहीं हुई थी लेकिन यह चोरी की घटना गत रात्रि मेरे दुकान में चोरों द्वारा की गई है। चोरी की घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी है और उनसे चोरी की वारदात का खुलासा करने की निवेदन भी किया है।






Be First to Comment