स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए किसी ओर को नही दिया काम,खुद नगरपालिका कर रही

शिवपुरी।नगर पालिका शिवपुरी को इस साल स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के लिए बजट नहीं मिल सका है। जिससे इस बार एनजीओ को काम नहीं दिया गया है। पिछले साल स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के लिए करीब 50 लाख रुपए का बजट मिला था। दो संस्थाओं को काम सौंपा गया था जिसमें एक शिवपुरी और दूसरी भोपाल की थी। इस बार नगर पालिका के कर्मचारियों से ही स्वच्छता गतिविधियों संचालित कराई जा रहीं हैं। नगर पालिका सीएमओ सीपी राय ने बताया कि बजट नहीं मिलने की वजह से नगर पालिका के कर्मचारियों से ही काम करा रहे हैं। वहीं पिछले साल दो संस्थाओं से काम लिया गया था। फर्जीवाड़े को लेकर सीएमओ राय का कहना है कि अभी वे भोपाल आ गए हैं। 


संबंधित खबरें