Press "Enter" to skip to content

जनपद में स्वच्छता ग्राही का चयन, जनपद परसिर में आवेदकों रही भीड़, 131 पंचायतों में तीन सौ से अधिक आये आवेदन,पंचायतों में नियुक्त होंगे स्वच्छताग्राही

दतिया।दतिया में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत दतिया जनपद की  131 पंचायतों के लिए स्वच्छताग्राही का चयन किया जाना है। इसके लिए जनपद पंचायत दतिया परिसर में बुधवार की सुबह स्वच्छता ग्राही बनने के लिए आवेदन कर्ताओं ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया प्रक्रिया के अनुसार स्वच्छता ग्राही आवेदन कर्ताओं के साक्षात्कार अधिकारी आवेदन स्वीकार करते हुए आवेदन कर्ता का आवेदन लिया। आवेदन स्वीकार करने के पश्चात जनपद दतिया की 131 पंचायतों में स्वच्छता ग्राही तीन माह तक अस्थाई तौर पर नियुक्त किए जाएंगे और स्वच्छता से संबंधित सत्यापन एवं शौचालय की निगरानी कार्य सौपा जायेगा।  स्वच्छता ग्राही को शासन द्वारा ₹120 प्रति दिन के हिसाब से मानदेय दिया जायेगा। स्वच्छता ग्राही बनने के लिए आवेदन कर्ताओं की दतिया जनपद परिसर में सुबह से लेकर शाम तक भीड़ लगी रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!