सर्वेयर अमानक माल बताकर नही कर रहे खरीदी
बदरवास केंद्र पर अब तक नही खुला खाता
बदरवास।शासकीय कर्मचारियों की मनमानी के चलते अन्नदाता को जमकर परेशान किया जा रहा है । इस समय वर्ष 18-19 की उडद बाजरा धान व दलहन की खरीदी चल रही है खरीदी को चालू हुए लगभग 1 महीने से ऊपर का समय गुजर चुका है । लेकिन कर्मचारियों की हटधर्मिता के चलते बदरवास के खरीदी केंद्र श्री गणेशायनम: वेयर हाउस पर अभी तक किसी भी फसल का खाता भी नही खुल पाया है । शासन द्वारा जिन समितियों को खरीदी का कार्य दिया गया है । वहाँ पर सर्वेयर द्वारा अमानक फसल बताकर किसानों से फसल नही खरीदी जा रही है । समितियों द्वारा किसानों से फसल तोलने के एवज में पैसे की मांग की जा रही है। किसानों द्वारा पैसे न दिए जाने के कारण समिति खरीदी नही कर रही है । कुछ किसानों ने बताया कि हम 4 -4 दिन तक अपनी उपज लेकर खड़े रहते है 4 दिन बाद फसल को अमानक बताकर खरीदने से मना कर दिया जाता है ।
इनका कहना है
इस बारे में जब जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा मैं दो दिन से अन्य कामों में व्यवस्त था और आज (26.12.18) को रिश्तेदारी में गमी हो गई है मैं वहां जा रहा हूं कल आकर देखता हूं
ओमप्रकाश ओझा
मुंशी श्री गणेशायनमः वेयर हाउस






Be First to Comment