Press "Enter" to skip to content

ब्यापारी ने 270 बाला कट्टा 400 में बेचा,शिकायत पर सहायक संचालक ने वापस दिलवाए रुपये

शिकायत पर सहायक संचालक कृषि ने व्यापारियों से वापस दिलवाए रुपए 

पिछोर।जिले सहित पिछोर में यूरिया का संकट गहराया हुआ है। परेशान किसान नगर की दुकानों से महंगे दामों पर यूरिया खरीदने को मजबूर हैं। मामले की कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर दी। जांच करने शुक्रवार को सहायक संचालक कृषि (एसएडीओ) जेके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को भेजकर यूरिया के कट्टे खरीदने के लिए नगर की दुकानों पर भेज दिया। यहां किसानों को 270 का खाद का कट्टा व्यापारियों ने 400 रुपए में दिया। किसानों ने हकीकत बताई तो एसडीओ श्रीवास्तव स्तब्ध रह गए, उन्होंने किसान चंदन लोधी, रामनिवास शर्मा, ब्रजेश अहिरवार, राजकुमार लोधी को को खाद लेने भेजा। इसके बाद ज्यादा पैसे लेने वाले आशीष ट्रैडर्स, विनीत ट्रेडर्स, पाठक ब्रदर्स दुकानों पर पहुंचकर किसानों से दुकानदारों द्वारा लिए अतिरिक्त पैसे वापस दिलवाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!