Press "Enter" to skip to content

गंगाजल चढ़ाने रामेश्वरम रवाना हुए श्रद्धालु

कोलारस|नगर से एक दर्जन यात्री रामेश्वरम यात्रा पर गंगाजल चढ़ाने के
लिए रवाना हुए हैं। रामेश्वरम यात्रा के लिए यात्रियों में सभी यात्री
बुजुर्ग हैं जिनकी उम्र 60 से 65 वर्ष की है। इस यात्रा के लिए नगर ही नहीं
बल्कि जिले के आसपास के क्षेत्रों से भी तीर्थयात्री गए हुए हैं। जिसमें
प्रकाश कुशवाह, व गंगाराम रजक ने बताया है कि इस यात्रा लगभग 40 से 45 दिन
की रहेगी, जिसमें नेपाल गंगासागर होते हुए रामेश्वरम पहुंचेंगे और
रामेश्वरम से सोमनाथ ओमकालेश्वर महाकालेश्वर होते हुए सोरोजी जी से पुन:
गंगा जल भर के कोलारस आएंगें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!