Press "Enter" to skip to content

नये साल पर पुलिस अलर्ट : चैकिंग पॉइंट लगाकर की सघन चेकिंग

दतिया। बीतते वर्ष 2018 एवं आगामी नये साल 2019  के चलते दतिया नगर में नव वर्ष के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। जिसके चलते पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर एवं चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर सघन चेकिंग की। इस चेकिंग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला ने रात्रि के समय निरीक्षण कर निगरानी एवं वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी मनजीत सिंह चावला स्वयं चेकिंग प्वाइंट पहुंचकर चेकिंग का जायजा लिया, वहीं चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है। विभिन्न मार्गों पर चेकिंग के चलते नए साल को सेलिब्रेट करने वाले शरारती तत्व एवं शराब शौकीन सड़कों पर नजर नहीं आए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!