Press "Enter" to skip to content

एम आर अभियान के तहत प्राचायों का उन्मुखीकरण आयोजित

अभियान की सफलता हेतु शिक्षा विभाग की अहम् भूमिका – डॉ. डी. के.सोनी

दतिया। दतिया जिले को मीजल्स व रूबेला मुक्त बनाने हेतु जिले में केन्द्र सरकार की मंशानुरूप 2020 तक मीजल्स व रूबेला बीमारी के निर्मूलन करने के लिए अभियान की तैयारी पूर्ण करली गयी। सभागार कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी में  प्राचायों का उन्मुखीकरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. डी. के. सोनी जिला टीकाकरण अधिकारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने हेतु संकल्प दिलाया ।

नोडल अधिकारी एम. आर. अभियान डॉ. डी. के. सोनी ने प्रदेश व्यापी आगामी अभियान का उद्देश्य बताते हुए 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को मीजल्स रूबेला (एम. आर.) टीकाकरण कर उक्त बीमारियों के निर्मूलन का कार्य किया जावेगा। मध्यप्रदेश के अतिरिक्त एम आर अभियान देश के 21 राज्यों में संचालित किया जा चुका है जिसके सफल परिणाम सामने आए हैं, जिसमें लगभग 15 करोड़ बच्चों को लाभान्वित किया जा चुका है।

जिला एमजीसीए व सदस्य जिला टॉस्कफोर्स रामजीशरण राय संचालक स्वदेश ग्रामोत्थान समिति ने बताया कि मीजल्स रूबेला टीके गुणवत्ता व  की कीमत के बारे में बताते हुए जानकारी अभियान के तहत यह निःशुल्क है। एक माह तक संचालित होने वाले अभियान में समस्त पात्र हितग्राही बच्चों को टीकाकृत करने का लक्ष्य पूर्ण किया जावेगा। इसमें हम सब अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। अशोक शाक्य एमजीसीए ने भी अभियान संबंधी जानकारी दी।

अभियान सहयोगी आशीष खरे ने अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्ययोजनानुसार 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनवाड़ी केंन्द्रों पर व कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों को विद्यालयों में लाभान्वित किया जावेगा। शिक्षा विभाग अतुल श्रीवास्तव ने बताया अभियान के अन्तर्गत जिले में संचालित निजी विद्यालयों व मदरसों में अध्ययनरत बच्चों को भी टीकाकरण कर लाभान्वित किया जावेगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. डी. के. सोनी ने प्रस्तुतिकरण करते हुए अभियान के बारे में व्यापक जानकारी देते हुए 21 राज्यों में सफल प्रयोग में 15 करोड़ बच्चों को लाभान्वित करने की बात कही। जिले में 2 लाख 60 हजार के निर्धारित लक्ष्य की जानकारी दी।

डॉ. सोनी ने बताया कि यह टीका दो बीमारियों से बच्चों को बचाएगा मीजल्स व रूबेला। टीकाकरण से शिशु मृत्युदर में कमीं आने के साथ ही निमोनिया, दस्तरोग, जन्मजात विकृति को रोकने में सहायक होगा। अभियान में 4 सदस्यीय दल गठित कर कार्य किया जावेगा।

एम.आर. अभियान जिला टॉस्कफोर्स सदस्य रामजीशरण राय, आशीष खरे अशोक शाक्य सहित जिले के प्राचार्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी नोडल ऑफिसर एम.आर. अभियान डॉ. डी. के. सोनी ने दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!